अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को एक ज्ञापन सौपा। इसमें मनरेगा समेत विभिन्न आठ सूत्रीय मांग शामिल है। जिलाधिकारी ने संघ की मांगों पर विचार कर निराकरण का आश्वासन दिया है। वहीं पदधिकारियों ने मांगे न पूरा होने पर प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने 15 दिन बाद आन्दोलन करने की बात ही कही है। प्रधानों की जनपद स्तर की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व प्रधानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या पर वार्ता की। जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही और जिलाधिकारी ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। कहा कि यदि प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो जल्द ही प्रधान संगठन जनपद में बड़े आंदोलन पर बाध्य होगा।
ये लोग भी रहे मौजूद
संगठन के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रुदौली बलभद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तारून सुरेश सिंह कक्कू, जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक अध्यक्ष पूरा अंकुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बीकापुर विशाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा मोहम्मद नईम, जिला महासचिव सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव मोहम्मद नदीम, जिला सचिव जुनैद अहमद, कोषाध्यक्ष शेखर सिंह प्रधान सूर्य नारायण गुप्ता, प्रधान रामनाथ मौर्य, प्रधान अयोध्या प्रसाद वर्मा, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान राजकुमार, प्रधान सूर्य नारायण गुप्ता, प्रधान राज बब्बर, प्रधान जयसिंह, प्रधान कोरो राघवपुर प्रधान पारा हथिगो, प्रधान गोठौरा, प्रधान विष्णु निषाद सहित सैकड़ों प्रधांनगण उपस्थित रहे।
