Drishyamindia

आईएमए आगरा के चुनाव में हुई कांटे की टक्कर:लास्ट राउंड में 6 वोट से जीते डा. पंकज नगाइच, रात 12 बजे तक चली वोटों की गिनती

Advertisement

आगरा में आईएमए आगर का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर हुई। रात 12 बजे चुनाव परिणाम आए। प्रेसीडेंट इलेक्ट के पद पर डॉ. पंकज नगाइच ने डॉ. हरेंद्र कुमार गुप्ता को महज 6 वोट से हराया। अग्रसेन सेवा सदन लोहामंडी पर रविवार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए चुनाव प्रक्रिया हुई। आईएमए चुनाव में डॉक्टर पंकज नगाइच और डॉ. हरेंद्र कुमार गुप्ता दो प्रत्याशी थे। दोनों के बीच अंतिम 22 चरण तक हार जीत का खेल चलता रहा। कभी पंकज नगाइच आगे तो कभी हरेंद्र गुप्ता। रात 11.45 बजे काउंटिंग पूरी हुई। इसमें डॉ. पंकज नगाइच को 550 और डॉ. हरेंद्र गुप्ता को 544 वोट मिले। छह वोट से डॉ. पंकज नगाइच को प्रेसीडेंट इलेक्ट घोषित कर दिया गया। इसके अलावा डॉ. योगेश सिंघल उपाध्यक्ष, डॉ. रजनीश मिश्रा सचिव बने। संयुक्त सचिव डॉ. करन रावत, संयुक्त सचिव बने। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रवि मोहन पचौरी चुनाव समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. मुकेश गोयल, सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े