आगरा में धनतेरस के लिए बाजार तैयार हैं। धनतेरस पर लोग स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स, कांच, मैलामाइन, बोन चाइना के बीच में तांबे और पीतल के बर्तनों की भी मांग है। बाजारों में लोग अपने पुराने बर्तन देकर नए बर्तन भी खरीद रहे हैं। इस साल स्टील के बर्तनों में काफी वैरायटी बाजार में आई है। हर साल की तरह इस साल भी स्टील के बर्तनों की मांग है। नॉनस्टिक के बर्तनों की जितनी डिमांड है, उतनी ही स्टील के थ्री लेयर कढ़ाई, कुकर, पैन सॉस की भी डिमांड है। राजामंडी में बर्तन विक्रेता सुनील गोगिया ने बताया कि लोग हेल्थ कॉंशियस हो गए हैं। वे स्टील के बर्तनों में बना खाना कर खाना चाहते हैं। लोगों की इसी डिमांड पर कंपनियों ने स्टील के कुकवेयर की बड़ी रेंज बाजार में उतारी है। पीतल के बर्तन एंटीक लुक में
इस साल बर्तनों की दुकानों पर कांसे और पीतल के बर्तनों में काफी वैरायटी है। जहां कांसे के बर्तन में खाना खाने के फायदे अब लोगों को पसंद आ रहे हैं। वहीं पीतल के बर्तन एंटीक में शामिल हो रहे हैं। बाजार में कांसे के जग, लोटा या गिलास के अलावा डिनर सेट भी मिल रहा है। कांसे की एक प्लेट, चार कटोरी, गिलास और चम्मच के सेट की कीमत 6 हजार रुपये से ज्यादा है। स्टील पर पीतल की कोटिंग वाला प्लेट सेट 6500 का है। फूड वार्मर नंबर वन पसंद
बर्तनों की दुकानों पर इस साल इलेक्ट्रोनिक आयटम की डिमांड काफी है। दुकानदारों ने इलेक्ट्रोनिक आयटम का सेक्शन अलग कर दिया है। वर्किंग वूमेन फूड वार्मर को काफी पसंद कर रही हैं। इसमें खाने को दोबारा गैस पर गर्म नहीं करना पड़ता है। दो सेट वाला सेट 2600 का, गैस की तरह लुक देने वाला तीन कैसरोल का सेट 5 हजार का और बड़ा वाला सेट 6200 रुपए का है। कांच के आयटम गिफ्ट के लिए
दीपावली पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। इस साल गिफ्ट के रूप में देने के लिए कांच के आयटम काफी पसंद किए जा रहे हैं। कांच के जार, बॉक्स, ट्रे यहां तक कि डिनर सेट, कप प्लेट का सेट, कटलरी सेट की भी डिमांड है।