Drishyamindia

आजमगढ़ में स्लम एरिया के बच्चों को दी गई ट्रेनिंग:रंगोली और दिया बनाने के बारे में किया गया जागरूक बच्चे बोले इस बार खुशियों वाली दीपावली

Advertisement

आजमगढ़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के गौरीशंकर घाट पर तमसा नदी के तट पर लगातार सुदीक्षा फाउंडेशन स्लम एरिया के बच्चों को जागरुक कर रहा है। इस अभियान के तहत यहां रहने वाले आसपास के बच्चों को सामाजिक संगठन से जुड़ी हुई साक्षी पांडे निशुल्क शिक्षा देती हैं। इसके साथ ही इन बच्चों को पाठ्य पुस्तक किताबें भी वितरित की जाती हैं। इस अभियान का मुख्य मकसद स्लम एरिया के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें शिक्षित करना है। जिससे यह बच्चे भी आगे बढ़ सके। ऐसे में दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए गौरी शंकर घाट पर इन बच्चों के साथ-साथ कई स्कूलों के बच्चों को भी बुलाकर यहां पर सभी बच्चों को दिया बनाने रंगोली बनाने के बारे में ट्रेनिंग भी दी गई। जिससे आप बच्चे दीपावली के त्यौहार के अवसर पर अपने-अपने घरों पर दिया और रंगोली बनाकर दीपावली के त्यौहार को सेलिब्रेट कर सकें। छात्रा बोली बहुत अच्छा लगा इस बारे में ट्रेनिंग में हिस्सा लेने आई छात्रा अनन्या का कहना है कि आज हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम सभी लोगों को रंगोली बनाने के बारे में जागरूक किया गया। वहीं इस बारे में साक्षी पांडेय का कहना है कि हम लोग इस दीपावली को यह संदेश देना चाहते हैं कि जो भेदभाव की आपस में भावना है। उसे खत्म किया जाय। इसके साथ ही एकता का संदेश दिया जाय। दीपावली के त्योहार पर हम बच्चों को यही शिक्षा देते हैं। इस अवसर पर बच्चों को दिया, रंगोली और डेकोरेशन के बारे में जागरूक किया गया। इस बार की दीपावली खुशियों वाली दीपावली होगी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित आराधना दूबे का कहना है कि यह एक इवेंट था। दीपावली सेलिब्रेट करने का। सोसाइटी में आपस के भेदभाव को कैसे खत्म करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कहीं न कहीं यह कार्यक्रम आपसी एकता का प्रतीक था और इन बच्चों के लिए एकदम नया एक्सपीरियंस था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे जिन्हें उपहार भी बांटे गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े