Drishyamindia

इटावा में नदी के पास अज्ञात बच्चे का शव मिला:पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी, सभी एंगल पर हो रही जांच

Advertisement

इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रूरा नदी के पास एक अज्ञात बच्चे का नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। बच्चे के बदन पर कोई कपड़ा या कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। सिविल लाइन क्षेत्र के रूरा नदी के पास शव मिला है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रूरा नदी के पास करीब 12 वर्षीय बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चा नग्न अवस्था में नदी के पास पड़ा हुआ था। बच्चे के शरीर पर कोई भी चोट के निशान पुलिस को नहीं दिखाई दिए। पुलिस ने बच्चे का फोटो जारी करके शिनाख्त का प्रयास किया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी यशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि शाम करीब 6 बजे यमुना नदी के पास एक शव बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बच्चे का शव नग्न अवस्था में नदी के पास पड़ा हुआ था। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस टीम शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े