दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद जानकारी परिजनों को दी। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इसके साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। कानपुर के गोरा बाजार निवासी उमेश कुमार (40) पुत्र महेश कुमार शुक्रवार की देर रात अपनी बेटी को लखनऊ छोड़ने गए थे। वापस बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दही थाना क्षेत्र के इंडरगो कंपनी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोर्चरी हाउस पहुंचे परिजन
पुलिस ने पहचान होने के बाद सूचना परिजनों को दी। मृतक का परिवार शहर के शाहगंज पुराना अस्पताल के पास रह रहा था। मृतक के तीन बेटी और एक बेटा है। मोर्चरी हाउस में मृतक के परिजन रोते-बिलखते रहे। मृतक शहर की कंपनी में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश कर रही है, जिससे अज्ञात वाहन की तलाश की जा सके।
उन्नाव में हादसे में मजदूर की मौत:बेटी को लखनऊ छोड़ने गए थे, देर रात बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा
