Drishyamindia

कानपुर में बर्थडे पार्टी पर बवाल, गली-गलौज:कहासुनी के बाद चले ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल; आरोपियों की तलाश जारी

Advertisement

कानपुर के सेन में बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर चला दिए। इस दौरान ईंट-पत्थर लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। बर्थडे पार्टी में चले ईंट पत्थर, आधा दर्जन घायल
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के 70 मनोहर बिहार यशोदा नगर निवासी सतीश कुमार मिश्रा ने सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचकर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी नातिन आराध्या का बर्थडे था। जिसकी पार्टी न्यू ममता पार्टी लॉन में चल रही थी। बर्थडे पार्टी खत्म होने के बाद उनका भतीजा उत्कर्ष समान रखने घर जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में कृष्ण और राजा ने रोका और गाली-गलौज किया। यह बात उनके भतीजे ने वापस आकर उन्हें बताई। जिसके बाद मैं अपने बेटे पीयूष मिश्रा, भांजा प्रखर, अनिल मिश्रा, मनीष द्विवेदी के साथ उनके घर पर गए और गाली गलौज करने की शिकायत की। जिसपर कृष्ण, राजा और दीपक ने दोबारा से गाली गलौज करने के साथ हम लोगों से मारपीट करने लगे। इस दौरान छत के ऊपर से कुलदीप पाण्डेय समेत 6 अज्ञात महिला पुरुष ने हम लोगों के ऊपर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे हम लोगों के चोटें आईं हैं। हम लोग किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए। पीछे से मेरे भांजे को मनीष द्विवेदी को इन लोगों ने पकड़ लिया और बहुत बुरी तरह मारा पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े