Drishyamindia

कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बच्चों समेत 4 घायल:2 की हालत गंभीर, मायके से घर जाते समय हुआ हादसा

Advertisement

महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिलरही तिगैला के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। मध्य प्रदेश के महाराजपुर की रहने वाली रामकली मकर संक्रांति पर अपने दो बच्चों और भतीजे के साथ महोबा के मगरिया गांव स्थित मायके आई थीं। त्योहार समाप्त होने के बाद वह अपने 19 वर्षीय भतीजे लेखराम के साथ 8 वर्षीय बेटी दीपा और 12 वर्षीय बेटे सचिन को लेकर बाइक से ससुराल वापस लौट रही थीं। बिलरही तिगैला के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सभी घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े