Drishyamindia

काशी में अन्नपूर्णा ​​​​​​​के दरबार में भक्तों की लाइन:पहली बार चांदी और नवरत्नों का खजाना लुटा रहीं मां, घाट से मंदिर तक हजारों श्रद्धालु लाइन में

Advertisement

काशी में बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा मंगला आरती के बाद भक्तों पर धन लुटा रही हैं। माता अन्नपूर्णा के साथ ही मां भूमि देवी, लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन भी हो रहे हैं। भोर में 5 बजे से दर्शन जारी है। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा भक्तों पर चांदी और नवरत्नों का खजाना भी लुटा रही हैं। सिक्के और धान के लावे के साथ ही श्रद्धालुओं को पहली बार चांदी, पीतल और तांबे के सिक्के प्रसाद स्वरूप दिए जा रहे हैं। आज धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक मां अन्नपूर्णा के दर्शन होंगे। मां अन्नपूर्णा और रजत महादेव दो घंटे में करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन किए। अभी हजारों लोग लाइन में लगे हैं। माता के दर्शन के लिए रात 12 बजे से लाइन में लोग खड़े हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े