काशी में देव दीपावली का उत्सव 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार 84 घाट 12 लाख दीपों से रोशन होंगे। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत नजर आएगी। लोकल से ग्लोबल हो चुकी देव दीपावली को देखने के लिए देसी और विदेशी मेहमान भी काशी आएंगे। इसको लेकर पर्यटन-विभाग के अधिकारियों ने बैठक करके व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया हैं। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर.के रावत ने बताया कि देव दीपावली में सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं विदेश से भी काफी ज्यादा मेहमान देव दीपावली में यहां की बबीता और दिव्यता को देखने के लिए पहुंचते हैं। इस बार लेजर शो काफी अलग होने वाला है और इंटरनेशनल फायर शो का आयोजन किया जाएगा और घाटों के दोनों तरफ दीप जलाए जाएंगे इसमें सरकारी विभाग के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोगों की भी मदद ली जाएगी। लेजर शो में इस बार दिखेंगी मां गंगा की महिमा आर रावत ने बताया कि इस बार का लेजर शो काफी अलग होने वाला है पर्यटन विभाग के हेड ऑफिस से इसका टेंडर किया गया है और जिस फर्म द्वारा इसका आयोजन करना है वह भी चयनित हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बार मां गंगा पर एक कहानी दिखाई जाएगी हमें उम्मीद है कि इस बार के लेजर शो को सभी पसंद करेंगे उन्होंने कहा कि फायर शो कर सो भी आयोजित किया जाना है जो इस बार काफी अलग किया जाएगा इस बार करीब आधे घंटे तक आदेश बाजी विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने होगी। 84 घाटों सहित पूरे हर में होगी लाइटिंग से सजावट आर रावत ने बताया कि हम वाराणसी के गंगा घाट और घाट के पार रेट पर भी लाइटिंग करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी 84 घाटों को रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाएगा इस बार सामाजिक संगठन द्वारा पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि पूरे काशी को भी झालरों से सजाया जाएगा। इसके अलावा घाट और गंगा उसे पर दीप जलेंगे साथी बनारस के विभिन्न कुंड और मंदिरों पर भी दीप जलाए जाएंगे।
