Drishyamindia

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की खुली पोल:महिला को नहीं मिला स्ट्रैचर और व्हील चेयर, पति कंधे पर टांगकर ले गया

Advertisement

कुशीनगर में महिला के पैर में फ्रैक्चर होने पर पति इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां प्लास्टर लगने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी, लेकिन अस्पताल से बाहर निकलने के लिए महिला को स्ट्रैचर नहीं मिला। जिसके बाद उसका पति और एक अन्य महिला उसे कंधे पर टांगकर अस्पताल से ले गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह व्यवस्था सामने आने पर मेडिकल कालेज की पोल खुलती नजर आ रही है। नेबुआ नौरंगीया के बलकुड़िया की गुड्डी देवी के पैर में चोट लग थी। पत्नी के पैर के इलाज के लिए पति कन्हैया लाल चौरसिया परिवार की एक महिला के साथ इलाज मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के बाद जाने के लिए निकलना चाह रहे थे। जिसके लिए वह स्ट्रैचर खोजना शुरू किए, काफी देर भटकने के बाद भी स्ट्रैचर नहीं मिला। जिसके बाद वह कंधे पर टांगकर पत्नी को ले गए। तीमारदार कन्हैया ने बताया कि पत्नी पैर में फ्रैक्चर था। जिसकी एमआरआई कराया। इसके बाद प्लास्टर हुआ तो डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी। काफी ढूंढने पर भी कोई स्ट्रैचर या व्हील चेयर नहीं मिली। हमारा घर भी दूर था इसलिए थक हारकर हम लोग। इसे उठाकर कंधे से ही ले गए। ले जाने में दिक्कत तो हुआ, लेकिन क्या किया जा सकता है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि वीडियो मेरे सज्ञान में नहीं है, लेकीन हमारे यहां अतिरिक्त स्ट्रैचर या व्हील चेयर है। वीडिओ बनाने वाले कुछ भी बना देते हैं। मरीजों की संख्या इस बीच ज्यादा है तो न किसी को जबरन उतारा या न जबरन भगाया जा सकता है। थोड़ा इंतजार करना चाहिए। व्यवस्था सभी दुरुस्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े