Drishyamindia

गोरखपुर में कोहरे- ठंड ने रोकी रफ्तार:खराब मौसम के चलते ट्रेन-फ्लाइट्स लेट, गलन से कांप रहे लोग

Advertisement

गोरखपुर में घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह से ही दृश्यता कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर तक हल्की धूप निकलने की उम्मीद जताई गई है। कोहरे के कारण ट्रेनें प्रभावित
ठंड और कोहरे के असर से गोरखपुर आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा। गोरखधाम सुपरफास्ट, हमसफर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित
गुरुवार को खराब मौसम के कारण गोरखपुर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बाधित रहीं। मुंबई से शाम 7:30 बजे आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, अन्य उड़ानों में भी देरी हुई:
• कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट: 55 मिनट की देरी
• दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे आने वाली फ्लाइट: 50 मिनट की देरी
• मुंबई से आने वाली एक अन्य फ्लाइट: 30 मिनट की देरी
• एलायंस एयर की दिल्ली फ्लाइट: 1 घंटे 30 मिनट की देरी यात्रियों ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार किया। कई ने शिकायत की कि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं, जिससे उनका शेड्यूल बिगड़ गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि मौसम में सुधार होते ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा। यात्रियों को उड़ान की स्थिति की जानकारी एयरलाइंस से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े