Drishyamindia

जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन:हाथरस में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दिखाई प्रतिभा, विजयी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Advertisement

हाथरस के सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में आज जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस संत प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम संयोजक डॉ दीपक जैन व सहसंयोजक उमा कुमारी ने जोशीला स्वागत किया। सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज की गाइड द्वारा बैंड बाजे के साथ मार्च पास्ट की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने इस प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्यों में सत्यभान गुप्ता ,ममता उपाध्याय,ओपी सिंह, राधेश्याम वार्ष्णेय, डॉ सौरभ जैन, सूरजपाल सिंह,डॉ राजीव अग्रवाल ,लाखन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह डी. ओसी स्काउट, ट्रेनिंग काउंसलर डॉ.विकास कौशिक, मानवेंद्र सिंह, बसंत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन निवेदिता सिंह और शोभित जैन ने संचालन किया। जिला खेल सचिव अतुल वर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। यह रहे परिणाम अंडर-19 आयु वर्ग में त्रिकूद में प्रथम दीपक ,द्वितीय प्रशांत,तृतीय शेर सिंह। 400 मीटर दौड़ में प्रथम प्रशांत कुमार द्वितीय सुमित, तृतीय नरेंद्र सिंह। 800 मीटर दौड़ में प्रथम देवेंद्र ,द्वितीय ओम शिव धनगर, तृतीय विकास। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम देवेंद्र, द्वितीय विकास,तृतीय शिवम। 5000 मीटर पैदल में प्रथम नरेंद्र सिंह, द्वितीय दीपक। हैमर थ्रो में प्रथम गौरव सिंह, द्वितीय सौरव,तृतीय लवकुश। ऊंची कूद में प्रथम दीपक, द्वितीय आकाश, तृतीय साहिल खान। भाला फेंक में प्रथम अरुण,द्वितीय नितिन, तृतीय करण कुमार। अंडर 14 आयु वर्ग में लंबी कूद प्रथम निम्रत, द्वितीय तनिष्का,तृतीय रचना। 80 मीटर दौड़ में प्रथम अंजलि,द्वितीय खुशबू चौहान ,तृतीय नेहा। ऊंची कूद में प्रथम तनिष्का, द्वितीय खुशबू चौहान। 200 मी में प्रथम निमृत,द्वितीय दीक्षा यादव, तृतीय लक्ष्मी। गोला फेंक में प्रथम काजल, द्वितीय रचना ,तृतीय जानवी। अंडर-19 बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रथम मानसी, द्वितीय वंदना,तृतीय सारिका। 100 मीटर दौड़ में प्रथम रूबी, द्वितीय खुशी, तृतीय दुर्गेश। 200 मीटर दौड़ में प्रथम खुशी ,द्वितीय रूबी, तृतीय दुर्गेश। चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रथम काजल, द्वितीय राधिका, तृतीय निशा। 400 मी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मानसी, द्वितीय रूबी। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम वंदना ,द्वितीय पूनम, तृतीय बबीता। लंबी कूद में प्रथम समीक्षा,द्वितीय वर्षा, तृतीय रिचा रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े