इटावा में विद्युत टावर लगाने वाला ठेकेदार पहले टावर लगवाता था। उसके बाद अपनी लेवर से टावरों में लगा एंजल चोरी करवाकर बेंच देता था। रेलवे और विद्युत टॉवर से लोहे के कई कुंतल एंगल चोरी करने वाले कुल 10 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में छिमारा रोड़ से गिरफ्तार किया। वैदपुरा क्षेत्र में 132 केवी की विद्युत लाइन के टावर पीस एंगल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरफ्तार बदमाश अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे और विद्युत के टावर से एंगल चोरी होने से टावर कमज़ोर हो जाते है। किसी भी समय धराशाई हो सकते थे। जिससे बड़ी घटना घट सकती थी। बता दें इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के 132 केवी विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता ने बीते रविवार को थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। कि कुछ व्यक्तियों द्वारा रात को 132 केवी सैफई-जसवंतनगर लाइन और सिरसागंज- जसवंतनगर लाइन के 2 टावरों से कुल 179 टावर पीस जिनका वजन लगभग 14 क्विंटल है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए है। वहीं महिपाल सिंह सीनियर सेक्सन इंजीनियर, उत्तर मध्य रेलवे, कर्षण वितरण, इटावा द्वारा थाना वैदपुरा पर तहरीरी सूचना दी गयी। 132 केवी टीआर लाइन जसवन्तनगर से रेलवे ट्रैक्शन सब स्टेशन के मध्य लगे रेलवे के 2 टॉवरों से 43 एंगल कुल वजन 2 क्विंटल है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए है। जिससे टावरों की स्थिती बहुत कमजोर हो गयी है। इनके गिरने से रेलवे संचालन पूरी तरह बाधित हो सकता है। दोनों ही शिकायतों पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया है कि थाना वैदपुरा क्षेत्र के छिमांरा रोड़ पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। मुखबिर द्वारा पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि, 132 केवी का जो टावर लगाने का एंगल होता है। टावर लगाने वाले ठेकेदार अपने ही मजदूरों से पहले टावर लगवाता था और उसके बाद गैस कटर, रिंच की मदद से टावर के एंगल कटवा कर चोरी करवा देता था। इन लोगों ने बनारस, आजमगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर में टावर लगाने का काम किया था। इन लोगों ने जिले के दो स्थानों पर टावरों के एंगल चोरी किए थे। इससे पहले भी तीन बार यह टावरों से एंगल चोरी कर चुके थे और बनारस में इन एंगलो को बेचकर मोटी रकम कमाकर आपस में बांट लेते थे। चोरों के कब्जे से 5 तमंचा, 3 खोखा व 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 पिस्टल व 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 1 महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 पिकअप टाटा कम्पनी व 222 टावर एंगल लोहे समेत कुल अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
