समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज सोमवार को प्रयागराज पहुंचे थे। वह फूलपुर में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए यहां पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में लगातार दलितों पर हमले हो रहें हैं। पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर अत्याचार रुक नहीं रहें हैं बल्कि आये दिन इस तरह की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।अभी हाल में ही अमेठी में हुई एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या पुलिस एवं प्रशासन की लापरवाही का ताज़ा उदाहरण है। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। कहा- PDA की मजबूती से घबरा गई है भाजपा पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने फूलपुर उप चुनाव को लेकर हुई बैठक में पार्टी के जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीडीए की एकता और मजबूती से गत लोकसभा चुनाव में आये रिजल्ट से भाजपा घबराई हुई है। सत्ता का बेजा इस्तेमाल कर सपा समर्थकों को परेशान किया जाना आम बात हो गई है। उन्होंने उपचुनाव को हर हाल में जीतने के लिये घर घर जन जन संपर्क अभियान तेज करने की सलाह भी दी। बैठक में एम एलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकारों में जनहित के लिये गए फैसलों को जनता के बीच बताने के साथ ही भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों से जागरूक भी करना होगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, मंसूर आलम, दान बहादुर मधुर, शकील अहमद, भोला यादव, पंकज पटेल, रमाकांत, राम अवध पाल, रामसुमेर पाल, राजू पासी, एरम रब्बानी, सुषमा पासी आदि रहे।
