मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। दोपहर बाद सीएम लखनऊ से बनारस पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों, निर्माण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा भारत सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम की दो दिवसीय दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। महिलाओं के सिलाई वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
भारत सवश्राम संघ के स्वामी ब्रह्मनंद ने बताया- नवरात्र में हमारे यहां महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम हर वर्ष होते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष पंचमी तिथि को महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें हमने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया था। उन्होंने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री दोपहर बाद इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करेंगे समीक्षा बैठक, तैयारियां तेज
मुख्यमंत्री वाराणसी में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और उनके निर्माण को लेकर आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने भी निकल सकते हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। करेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
