Drishyamindia

धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग:खरीददारी करने पर मिलेगा 3 गुना लाभ; दोपहर 3 से 4:30 बजे तक राहु काल, वाहन न खरीदें

Advertisement

धनतेरस का त्योहार मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। अलीगढ़ में भी लोग जमकर खरीददारी करेंगे और त्योहार मनाएंगे। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। जिसमें कोई भी काम करने पर उसका फल तीन गुना मिलता है। जिसमें खरीददारी का विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी, वाहन, जमीन, कपड़े खरीदने का विशेष महत्व रहता है। इस दिन खरीददारी करने से कई गुना फल मिलते हैं। मंगलवार को त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इसमें जो भी काम किया जाएगा, उसका फल भी तीन गुना मिलेगा। इसलिए लोग अच्छे और शुभ कार्य जरूर करें। शुभ मूहूर्त में करें धनतेरस की खरीददारी पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन यूं तो पूरे दिन ही खरीददारी करना शुभ रहता है। लोग कभी भी खरीददारी कर सकते हैं। लेकिन सुबह से ही खरीददारी के शुभ मूहूर्त शुरू हो जाएंगे। सुबह 9:30 बजे से 2 बजे तक चौघड़िया मूहूर्त है। जो अत्यंत शुभ है। इसके बाद शाम को 7:25 से रात 8:55 बजे तक खरीददारी का शुभ मूहूर्त है। वहीं रात 8 बजे से 11 बजे तक उद्देग और तीन चौघड़िया मूहूर्त हैं, जो शुभ फल देंगे। जिसमें लोग गणेश लक्ष्मी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े, वाहन, जमीन, मकान जैसी चीजें खरीद सकते हैं। शाम को 5:45 से 8:15 बजे तक दीपदान का शुभ मूहूर्त है। धनतेरस पर यम के लिए दीपदान करने से परिवार मे बीमारी नहीं आती है। इसके साथ अकाल मृत्यु का खतरा भी नहीं रहता है। राहु काल में न करें वाहनों की खरीददारी ज्योतिषाचार्य ने बताया कि लोग शुभ मूहूर्त के अलावा भी समय मिलने पर खरीददारी कर सकते हैं। लेकिन राहु काल के दौरान वाहनों की खरीद न करें। राहु काल दोपहर 3 से 4:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान वाहन खरीदने से बचे और 4:30 के बाद ही वाहन खरीदें। वाहनों के अलावा इस दौरान अन्य चीजों की खरीददारी की जा सकती है। इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े भी न खरीदें। इसके अलावा तेल और घी जैसी चीजें खरीदने से भी बचें। इस दिन दिये जलाने के लिए तेल घी की जरूरत होती है, लेकिन यह सारी चीजें पहले से ही रखनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े