Drishyamindia

धनतेरस बाजार: सुबह टीवी बुक किया, शाम को पहुंचा घर:इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में रहा बूम, 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

Advertisement

धनतेरस पर इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में भी बूम रहा। सुबह 10 बजे से ही लोग खरीदारी के लिए शोरूम पर पहुंचने लगे। LED टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के खरीदार बहुत रहे। इतने कि जिसने सुबह टीवी बुक किया, उसकी डिलेवरी शाम को हुई।
आवास विकास निवासी अमित जैन इनमें से एक हैं। उनका कहना था कि घर से बमुश्किल 1.5 किमी दूर कारगिल बाजार स्थित शोरूम पर उन्होंने सुबह 11 बजे टीवी बुक किया था। मगर, डिलेवरी शाम 7 बजे के बाद हो पाई।
इस बीच शोरूम संचालक को कई बार फोन किया। उसका एक ही जवाब था, आज डिलेवरी बहुत हैं। ऑटो रिक्शा एक-एक करके ही डिलेवरी कर पाएगा। जिन्होंने धनतेरस से एक दिन पहले बुकिंग की थी, पहले उनकी डिलेवरी होगी।
इधर, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी लोग अपनी पसंद का सामान लेने पहुंचे। धनतेरस पर कोई भी सामान लेना शगुन माना जाता है। इस धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स के अपनी पसंद के सामान लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। टीवी के साथ ही फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने का क्रेज है। बाजार में सबसे अधिक 43 इंच के LED टीवी की मांग है। हालांकि टीवी का बाजार ऑनलाइन शॉपिंग से प्रभावित है। इसके बावजूद बहुत से लोग अपनी पसंद का टीवी लेने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं।
RK मार्केटिंग के मैनेजर कपिल का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग का ज्यादा असर नहीं रहा। क्योंकि जो ऑनलाइन से भी अच्छे आॅफर अब शोरूम पर मिल जाते हैं।
हालांकि इससे बड़े 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच टीवी की खरीदार भी आए। इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, फ्रिज पसंद करने के लिए भी लोग परिवार के साथ शोरूम पर पहुंच। हालांकि बहुत से लोगों ने धनतेरस पर भीड़ अधिक देखते हुए अपने सामान पहले ही बुक करा लिए हैं। धनतेरस पर तो उन्हें सिर्फ डिलेवरी लेनी थी।
50 करोड़ का कारोबार
इलेक्ट्रोनिक्स आयटम के कारोबार से जुड़े अमित शर्मा का कहना है कि इस धनतेरस पर आगरा में लगभग 50 करोड़ का कारोबार हुआ होगा। टीवी, फ्रिज, वाॅशिंग मशीन के साथ ही होम एप्लाइंसेस के तमाम सामान खूब बिके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े