Drishyamindia

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:नगर निगम और विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का चल रहा निर्माण, प्रथम तल का निर्माण हुआ पूरा

Advertisement

अयोध्या नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सिविल लाइन स्थित स्काउट भवन के पीछे बन रहे नगर निगम और विकास प्राधिकरण कार्यालय का अवलोकन किया। प्रथम तल का निर्माण अंतिम चरण में है। इस दौरान अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। भवन का निर्माण 119.90 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के कार्यालय के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। स्काउट भवन के पीछे स्थित भूमि पर 119.90 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम तल का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच उपकरणों के माध्यम से करायी गयी। निर्माण कार्य में प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों का भी निरीक्षण किया गया। कार्यालय भवन के कार्य को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के नवीन भवन का निर्माण प्रगतिमान है। इस कार्यालय भवन की अद्यतन प्रगति का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। विभागीय अभियन्ताओं को सम्बन्धित संस्था को मानक के अनुरूप गुणवत्तापरक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये है।, निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता पुनीत कुमार ओझा, सहायक अभियन्ता गिरीश तिवारी, राजपति यादव, अवर अभियन्ता धर्मवीर सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े