Drishyamindia

नोएडा के सेक्टर-125 में फायरिंग, युवक को लगी गोली:फोन पर आरोपी के साथ हुई थी हॉट टॉक, मिलने के लिए बुलाया , फिर मार दी गोली

Advertisement

नोएडा के सेक्टर-125 चौराहे पर छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिया। जिसमें एक अन्य युवक को गोली लगी है। गोली युवक के जांघ पर लगी है। उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि युवक की पहचान गौरीश भाटी पुत्र नरेंद्र भाटी सलारपुर निवासी हुई है। युवक अब खतरे से बाहर है। बताया गया कि गौरीश भाटी एमिटी का स्टूडेंट है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के तीन टीमों गठित की है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनीष मिश्र ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे नोएडा के सेक्टर-125 रेड लाइट के पास फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर थाना सेक्टर-126 पुलिस पहुंची। वहां घायल अवस्था में गौरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरीश ने शिकायत दी थी अट्‌टा निवासी पृथ्वी अवाना से फोन पर उसकी हॉट टॉक हो गई। उसने मिलने के लिए यहां बुलाया। जिसके बाद दोनों के बहस हुई। उसने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। बताया गया कि कई दिनों से दोनों के बीच आपसी झगड़ा चल रहा था। उसके साथ एक और युवक था। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस स्थान पर ये घटना हुई नोएडा का व्यस्त रोड है। साथ एक्सप्रेस वे को जोड़ता है। ग़नीमत रही कि गोली जांघ पर लगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिश्र ने बताया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। एक दिन पहले हुआ झगड़ा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि छात्रों के दोनों गुटों के बीच एक पहले झगड़ा हुआ था। इसी झगड़ें को सुलझाने के लिए दोनों गुट सेक्टर-125 की रेड लाइट पर एकत्रित हुए थे। उसी दौरान दोनों गुटों के बीच फिर झगड़ा हो गया। और एक गुट ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिसमें गोली गौरीश को लगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े