Drishyamindia

पाकिस्तानी दुल्हन और भारतीय दूल्हा, ऑनलाइन निकाह:पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के BJP नेता के बेटे का हुआ निकाह, वीडियो कॉल पर कहा- कुबूल है

Advertisement

जौनपुर में पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के का शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। लड़के पक्ष से निकाहनामा मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया। वहीं मोबाइल पर – वीडियो कालिंग के जरिए लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकार किया। जौनपुर नगर पालिका परिषद के मखदुम शाह अढ्न वार्ड के भाजपा सभासद के इकलौते पुत्र मोहम्मद अब्बास हैदर का निकाह पाकिस्तान के लाहौर निवासी सैय्यद अली जैदी की बेटी सैय्यदा अंदलीब जहरा के साथ नगर के कल्लू इमामबाड़ा परिसर में वीडियो काल के माध्यम से हुआ। शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर में रहते हैं अंदलीप जहरा से तय कर दी थी। शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था। वीजा जारी होने में हो रही थी देरी, ऑनलाइन की शादी
जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई, उनकी बेचैनी बढ़ती गई, क्योंकि वीजा नहीं जारी हो रहा था। इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की मां राना यास्मीन ज़ैदी की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में भर्ती थीं। ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया। वीडियो कालिंग के जरिए लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकारा
लड़के पक्ष से निकाहनामा मौलाना महफूजूल हसन खान ने पढ़वाया। वहीं मोबाइल पर – वीडियो कालिंग के जरिए लड़की ने निकाह कुबूलनामा स्वीकार किया। वहीं इस निकाह को करने पहुंचे शिया धर्म गुरु मौलाना महफूज़ुल हसन खान ने निकाह पढ़ाने के बाद बताया- निकाह के लिए इस्लाम धर्म मे लड़की की इजाज़त की ज़रूरत होती है। लड़की मौलाना को खुद अपने मुंह से बोल निकाह की इजाजत देती है। ऐसे में यह इजाजत यदि वह ऑनलाइन मौलाना तो दे, तो दोनों मौलाना बैठकर निकाह करा सकते हैं। मौलाना ने कहा की दोनों मुल्कों के राजनीतिक संबंध ख़राब होने से दोनों तरफ के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है । ऐसे में दोनों मुल्कों के हुक्मरान चाहे तो बातचीत से ये आग ठंडी हो सकती है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगों को ये उम्मीद जगी है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक हो जाएंगे। की विदाई जल्द हो इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील की
निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी ने भी लड़की की विदाई जल्द हो इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील की है। शादी में जिले सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे, सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश किया। इस अवसर पर लड़के पक्ष की ओर से भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नजमूल हसन जैदी, डॉक्टर कमर अब्बास सहित अन्य गणमान्य लोग निकाह में शामिल होकर बधाई दी। वहीं लड़की पक्ष से भी स्वजन मौजूद रहे। लगी टीवी स्क्रीन पर मौजूद लोग निकाह को देख रहे थे। ————————- ये भी पढ़ें… करवा चौथ स्पेशल– इस दिन कैसा हो आपका लुक:एक्सपर्ट से जानिए कपड़ों, गहनों, हेयर स्टाइल और मेहंदी के यूनीक आइडियाज रविवार, 20 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं सूर्योदय से लेकर रात को चांद निकलने तक कठोर निर्जला व्रत रखती हैं और ईश्वर से अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन शाम को महिलाएं सुंदर कपड़े पहनती हैं, सोलह शृंगार करती हैं और हथेलियों में मेहंदी सजाती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े