Drishyamindia

फरार दो हत्यारोपियों के घर के बाहर नोटिस चस्पा:लाउडस्पीकर और ढोल बजवाकर करवाई पुलिस ने मुनादी

Advertisement

इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर के पास लाउडस्पीकर और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई, जिसमें उन्हें जल्द हाजिर होने का ऐलान किया गया। ये दोनों आरोपी एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार हैं। पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मुनादी में पुलिस ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि आरोपी तय समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घर का सामान जब्त कर लिया जाएगा। दरअसल, यह मामला 18 जुलाई का है। ग्राम पंचायत मूंज के गांव रमपुरा में जमीनी विवाद के चलते राजवीर यादव की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में राजवीर के चाचा उदयवीर सिंह, उनके भाई श्यामवीर सिंह और उदयवीर के दो बेटों, रवि कुमार और अभिषेक कुमार, पर हत्या का आरोप लगा था। घटना के समय राजवीर अपने खेत में जमीन जोतने की कोशिश कर रहा था, तभी इन चारों ने मिलकर लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। पुलिस ने उदयवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं श्यामवीर सिंह घटना के दौरान घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में श्यामवीर को डिस्चार्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया। लेकिन उदयवीर के दोनों बेटे, रवि और अभिषेक, तब से फरार चल रहे थे। रविवार को पुलिस ने आरोपियों के रमपुरा और रैपुरा भट्टा स्थित घरों के बाहर धारा 84 का नोटिस चिपकाते हुए मुनादी करवाई। पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाकर पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने की अंतिम चेतावनी दी। चौबिया थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने बताया अदालत के आदेश पर यह मुनादी करवाई गई है। अगर आरोपी जल्द हाजिर नहीं होते, तो धारा 85 के तहत उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े