Drishyamindia

फर्रुखाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद:कल कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगे बैठक, विकास कार्याें की करेंगे समीक्षा

Advertisement

फर्रुखाबाद में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में नवभारत सभा भवन में केंद्र व प्रदेश की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद 9 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। योजनाओं के बारे में जानकारी करेंगे। वह उपनिदेशक मत्स्य विभाग कानपुर मंडल सहित आगरा मंडल के अधिकारियों से जानकारी करेंगे। इसके अलावा केसीसी की बारे में जानकारी लेंगे। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सुबह 11:00 से 1:00 तक भारत सभा भवन रेलवे रोड पर केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। मत्स्य पालकों के लिए कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े