बरेली में आज से 3 दिन उमस भरी गर्मी का रहने का अनुमान है। दिन में हवा की गति कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इससे पहले रविवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन शाम आसमान में बादल छाए रहने से मौसम बदला सा दिखा। आज सोमवार सुबह के समय न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में अभी भी झेलनी होगी उसम मौसम विभाग ने बरेली और आसपास के जिलों में आज मौसम साफ बताया है। लेकिन कल 6 अक्टूबर को 2 मिमी बारिश का अनुमान था, लेकिन शाम के समय बादल ही छाए रहे। आज हवा की गति सामान्य यानी 7 किमी प्रति घंटा से है। बरेली में पिछले एक वीक से उमस भरी गर्मी है। जहां तापमान लगातार घट व बढ़ रहा है। आज सोमवार को दिन में तेज धूप का सामना करना होगा। रात में भी आसमान साफ रहा। सितंबर की तरह उमस भरी गर्मी अक्टूबर माह का पहला वीक बीत चुका है। मानसून को विदा हुए पांच दिन हो चुके हैं। लेकिन दिन में अभी भी उमस भरी गर्मी है। सितंबर माह में पिछले तीन साल की तुलना में औसत बारिश रही है। इस माह अगस्त से बारिश कम रही है। पूरे मामले में 184 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इनमें सितंबर के पहले सप्ताह और 17 सितंबर को अधिक बारिश हुई। पिछले 12 दिनों में पांचवी बार बारिश हुई है। अक्टूबर महीने में दूसरे सप्ताह से तापमान में आनी बताई जा रही है, जहां रात का पारा अगले सप्ताह के बाद गिरने लगेगा।
बरेली में आज से 3 दिन उमस भरी गर्मी:इस सप्ताह दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने का अनुमान, साफ रहेगा मौसम
