Drishyamindia

बलिया एसपी ने पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को कराया ड्रिल:आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एण्टी राइट उपकरणों के बारे में दी जानकारी

Advertisement

बलिया एसपी विक्रांत वीर ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आकस्मिक स्थिति में तत्काल रिस्पांस देने के लिए पुलिस कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ड्रिल कराया। एण्टी राइट उपकरणों के साथ ड्रिल कराने के साथ ही एसपी ने पुलिस कर्मियों को उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस सहित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने प्राप्त शिकायतों के बारे में जानकारी लिया। आईजीआरएस प्रभारी को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती पत्रों को सम्बन्धित थानों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराने का निर्देश दिए। एसपी ने थाना साइबर क्राइम का भी आकास्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाना के कम्प्यूटर के अभिलेखों को चेक किया। साइबर पोर्टल से प्राप्त होने वाली शिकायतों के तत्परता पूर्वक गहनता से जांच कर त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने यातायात कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यातायात कार्यालय में लगे कम्प्यूटर्स व बलिया शहर की मॉनिटरिंग हेतु लगे सम्पूर्ण सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। प्रभारी यातायात को शासन के निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क यातायात पखवाड़ा के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये। एसपी ने यूपी 112 कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारीगण व कर्मचारीगण से वार्ता कर उनके कार्यों के बारें में जानकारी लिया। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पीआरवी गाडियों का लाइव लोकेशन देखा। एसपी ने पीआरवी पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र मौके पर पहुँचकर मामले का निस्तारण करने व सर्वसम्बन्धित थानों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 बलिया को पीआरवी वाहनों का रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े