Drishyamindia

बहराइच में थाने में लगी चौपाल:एएसपी बोले- मुसीबत में घबराएं नहीं, तुरंत पहुंचेगी सहायता, हेल्पलाइन नंबर बताए

Advertisement

बहराइच में नारी मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और छात्राओं के लिए चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रामगांव थाना परिसर में एक चौपाल आयोजित की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे बेझिझक टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति गंभीर है और महिला अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की, जैसे – 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी > महिलाओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास
इसके अलावा, उन्होंने थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी दी, ताकि महिलाएं आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें। इस मौके पर रामगांव थाना प्रभारी आलोक सिंह और महिला थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे अपनी समस्याओं के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े