Drishyamindia

भाजपा की बैठक में शामिल हुए पूर्व राज्यपाल:बोले-विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, हरियाणा-जम्मू की जनता ने सबक सिखाया

Advertisement

कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय माती में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व राज्यपाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत करते हुए जिले में चल रही सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कानपुर देहात में भाजपा के 2 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। पार्टी इस बार बूथ स्तर पर सदस्यता बढ़ाने पर जोर दे रही है। खासकर उन स्थानों पर जहां उसे कम समर्थन मिला था। पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने बताया कि अल्पसंख्यक समाज के लोग भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जबकि दलित और किसान वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग ले रहे हैं। विपक्ष ने झूठे नारों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। विपक्षी पार्टियां देश को कमजोर कर रहीं
विपक्षी पार्टियां देश को कमजोर करने और जनता को धोखा देने का प्रयास कर रही हैं, जबकि भाजपा सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कर रही है। उन्होंने कहा- मोदी जी के नेतृत्व में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। पहले सरकारों में हर छोटे उपकरण का आयात होता था, लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और जातिवाद का बोलबाला था। जबकि आज जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपराधी भी अब थर-थर कांप रहे हैं। ये लोग रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को जिले में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता से जोड़ने का निर्देश दिया। इस बैठक में राजेश तिवारी, डॉक्टर सतीश शुक्ला, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, बंसलाल कटियार, देवेंद्र गुप्ता, नीरज पांडे, बृजेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, रेणुका सचान, मधुलिका यादव, राम प्रकाश कुशवाहा और विकास मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े