लखनऊ में आयोजित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के सम्मेलन में विवाह योग्य 125 युवक – युवतियों का परिचय कराया गया। इस मौके पर 16 मार्च 2025 को महासमिति के द्वारा एक बड़े आयोजन का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज में व्याप्त समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान लघु उद्योग के उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता का सम्मान किया गया। इस मौके पर लघु उद्योग के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने कहा कि संगठित समाज से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण होता है। वैश्य समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई है। उन्होंने महासमिति की पहल की सराहना करते हुए वैवाहिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर अनीता गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने में सहायक होते हैं। उन्होंने सुनील कुमार गुप्ता और उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। बड़े आयोजन की घोषणा कार्यक्रम में सुनील कुमार गुप्ता ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए अपने संकल्प को दोहराते हुए लखनऊ में एक बड़े आयोजन की घोषणा की। साथ ही भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का सम्मान समारोह 16 मार्च 2025 को आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संचालन श्याममूर्ति गुप्ता ने किया। अन्य वक्ताओं में जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार वैश्य, संगम लाल गुप्ता, राममोहन, विनोद गुप्ता, विजय गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अवधेश गुप्ता, डॉक्टर नीरज गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, शोभना गुप्ता, अल्पना गुप्ता और सुनीता गुप्ता शामिल थे। सभी ने समाज की एकता और विवाह से संबंधित समस्याओं पर अपने विचार साझा किए।
