Drishyamindia

महिला की लाश…कुछ दूर पर रोता बच्चा मिला:आगरा रेलवे स्टेशन के पास मर्डर हुआ, सिर पर चोट के निशान

Advertisement

आगरा में महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। लाश के पास से मासूम बच्ची रोती मिली। पुलिस के मुताबिक, महिला कौन है, ये अभी पता नहीं चला है। पूछताछ की जा रही है। यह लाश एत्माद्दौला क्षेत्र के यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास मिली है। शंभू नगर यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास महिला का शव झाड़ियों में पड़ा था। पास में 10 महीने का बच्चा बैठा रो रहा था। वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी। जब वो पास गए तो देखा महिला का शव था। पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। महिला की जीभ भी बाहर निकली हुई थी। आशंका है कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। साक्ष्य संकलन किए गए हैं। संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े