Drishyamindia

मां दुर्गा के 9 अवतार में हेमा मालिनी का VIDEO:मथुरा में 75 साल की एक्ट्रेस ने 2 घंटे किया डांस परफॉर्म; डायलॉग भी खुद लिखे

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने मथुरा में दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका ‘दुर्गा’ का मंचन किया। 75 साल की हेमा मालिनी ने पांचजंय प्रेक्षागृह में 2 घंटे डांस परफॉर्म किया। शुरुआत शिव सती कथा से की। उन्होंने नृत्य नाटिका में मां दुर्गा और सती के साथ कई रूपों में प्रेम, भक्ति और रौद्र रस का भावपूर्ण मंचन किया। हेमा मालिनी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में दिखीं। महिषासुर मर्दिनी, दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहरी, शिव-पार्वती विवाह, नमस्तस्यै की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। कार्यक्रम में हेमा के साथ 22 सहयोगी भी मंच पर दिखे। इनमें 12 युवक और 10 युवतियां शामिल रहीं। नृत्य नाटिका के डायलॉग हेमा मालिनी ने खुद लिखे, जबकि लिरिक्स और संगीत रविंद्र जैन के हैं। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी आए थे। वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े