Drishyamindia

मुरादाबाद में DM दफ्तर पर धरना देकर बैठे किसान:गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाया;आरोप-नॉमिनेशन दाखिल नहीं करने दिया

Advertisement

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के साथ ही भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने भी गन्ना समिति के चुनावों में धांधली के आरोप लगाए हैं। भाकियू टिकैत गुट का कहना है कि गुरुवार को गन्ना समिति में डायरेक्टर के पद के लिए नॉमिनेशन होने थे। लेकिन सत्ता के दबाव में पुलिस ने नामांकन करने वाले किसानों को अंदर नहीं जाने दिया। ठीक यही आरोप समाजवादी पार्टी ने भी लगाए हैं।
नॉमिनेशन करने में नाकाम रही सपा जहां सुबह से शाम तक गन्न समिति पर धरना-प्रदर्शन करती रही, वहीं भाकियू टिकैत गुट ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया है। भाकियू (टिकैत) गुट के पदाधिकारी 100 से अधिक किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर पर धरना देकर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाए कि सत्ता के दबाव में किसानों को नामांकन नहीं करने दिया गया। ताकि भाजपा के सभी 11 डायरेक्टर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना जा सके। किसानों ने कहा कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डायरेक्टर पद के लिए नामांकन होने थे, लेकिन पुलिस ने किसी को अंदर ही नहीं जाने दिया। सिर्फ भाजपा के 11 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि गन्ना समिति के चुनाव निष्पक्ष संपन्न नहीं हुए तो वो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय किसान यूनियन के कलेक्ट्रेट घेराव की सूचना पर भारी तादाद में पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी सिटी रण विजय सिंह के नेतृत्व में कई थानों का फोर्स कलेक्ट्रेट पर बुलाया गया है। किसानों को वार्ता करके कलेक्ट्रेट से हटाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बातचीत से हल नहीं निकलने पर पुलिस बल का प्रयोग भी कर सकती है। शहर के सभी थानों की फोर्स को मौके पर कॉल किया गया है। पुलिस पहले बातचीत के जरिए कलेक्ट्रेट को खाली कराने की कोशिश कर रही है। देखिए तस्वीरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े