मेरठ मे एडीजी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर सरेआम एक महिला से छेड़छाड़ कर दी गई। छेड़छाछ़ करने वाले शोहदे का हौसला इतना बुलंद था कि शहर के बिजी चौराहे पर भी उसे पुलिस का डर नहीं सताया। महिला बस में बैठकर जा रही थी। शोहदा पहले तो बस के पीछे बाइक लगाकर महिला का पीछा करता रहा। बाद में उससे छेड़छाड़ कर कमेंट कर दिए। बस में बैठी महिला ने ये सब देखा और शोर मचा दिया। बस के पीछे घूरते हुए आया परीक्षितगढ़ निवासी एक महिला बस में बैठकर शहर आ रही थी। इसी बस में एक मनचला भी मौजूद था। उसने महिला को देखकर घूरना शुरु कर दिया। मौका पाकर वह महिला के पास तक पहुंच गया और गंदे गंदे इशारे करने लगा। जेलचुंगी पर महिला बस से उतरी तो मनचला भी उतर गया और पीछा करने लगा। महिला चौराहे पर उतरी तो कमेंट्स कर दिया जब महिला बस से उतरी तो शोहदे ने वहां उससे छेड़छाड़ कर दी। कमेंट्स भी करने लगा। इस पर महिला भी शोर मचाने लगी। शोर मचाकर महिला ने आसपास के लोगों को जमा कर लिया और पूरी घटना बताई। तब लोगों ने शोहदे को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। चप्पल लेकर दौड़ी महिला महिला ने अचानक शोर मचा दिया और चप्पल निकालकर मनचले के पीछे दौड़ पड़ी। यह देखकर भीड़ जुटने लगी। छेड़छाड़ का पता चलते ही कुछ लोग भी मनचले के पीछे दौड़ पड़े और उसे घेरकर दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने मनचले को पीटा।
