मैनपुरी घर की लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी लेने गई वृद्ध महिला मिट्टी खोदते समय टीला गिरने से उसके नीचे दब गई। जानकारी खेतों पर कर रहे मजदूरों और किसानों को हुई तो उन्होंने आनन -फानन में मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकला। तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के गांव गोशलपुर का है। यहां के रहने वाले महावीर सिंह शाक्य की 65 वर्षीय पत्नी आशा देवी घर की रंगाई पुताई के लिए दोपहर के समय पीली मिट्टी लेने के लिए खेतों की तरफ गई थी। वृद्ध महिला टीले के नीचे बने गड्ढे में मिट्टी खोदकर निकाल रही थी। तभी अचानक मिट्टी की ढाय उनके ऊपर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गई। वहां से निकल रहे किसी किसान ने टीले के नीचे उनको दबता हुआ देखा तो वहां खड़े होकर शोर मचाना शुरू कर दिया। खेतों में काम कर रहे आसपास के किसान और मजदूर घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने महिला को मिट्टी से निकलने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। कुछ देर के रेस्क्यू के बाद वृद्ध महिला को मिट्टी हटाकर बाहर निकाल लिया गया तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन उनको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में आकस्मिक हुई वृद्ध महिला की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
मैनपुरी मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत:घर की लिपाई पुताई के लिए, पीली मिट्टी लेने गई थी

Advertisement
मध्य प्रदेश न्यूज़


मारवाड़ी कॉलेज के एनएसएस ने मधुकम तालाब की सफाई की
Drishyamindia

एनआईए को जाली नोटों के सरगना शौकत की तलाश, इनाम की घोषणा
Drishyamindia