Drishyamindia

युवकों ने की महिला की पिटाई:एक पक्ष के 14 और दूसरे पक्ष के 16 लोगों को जेल भेजा गया

Advertisement

बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को एक युवक पीटता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो में दो दर्जन से ज्यादा लोग, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, दिखाई दे रहे हैं। कुछ महिलाएं उस महिला को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बैरिया सुर्जनपुर गांव में आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने एक महिला की पिटाई की। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसे तेजी से सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। छेड़खानी का आरोप लगाने की भी जांच की थी थाना रेहरा के प्रभारी ओम प्रकाश सिंह चौहान का कहना है कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है। जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले की जांच जारी है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में एक पक्ष के 14 और दूसरे पक्ष के 16 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। यह मामला मदरसे के संरक्षक को लेकर था। जिसमें पुराने संरक्षक को हटाकर नए व्यक्ति को संरक्षक बनाया गया था। जिसका विरोध किया जा रहा था। पुलिस ने पहले महिला के माध्यम से छेड़खानी का आरोप लगाने की भी जांच की थी। जो झूठा साबित हुआ था। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले की पूरी जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े