देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। यूपी में बीजेपी को तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से बीजेपी सदस्यता अभियान शुरू किया है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले की राज्यसभा सांसद की लिस्ट में 6वां स्थान प्राप्त किया है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त ने कहा कि हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आम जन भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में हम खुद उनके पास पहुंचकर भाजपा से जोड़ रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिदिन हम लोग कर रहे हैं। साधारण सदस्य के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 6वां स्थान से प्रथम स्थान पर आने के लिए पूरी तरह प्रयासरत हूं।
