Drishyamindia

लखनऊ के नीलमथा में दुर्गा प्रतिमा खंडित:अराजकतत्वों ने ग्लेडर मशीन से काटे हाथ; घटना से इलाके में तनाव, पुलिस पहुंची

Advertisement

लखनऊ के नीलमथा में मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाना क्षेत्र के नीलमथा में मरी माता मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का अराजक तत्वों ने हाथ काट दिया। गुरुवार सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तब जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इलाके के लोगों को सूचना दी।मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मूर्ति खंडित होने से इलाके के लोग आक्रोशित हो गए। दूसरी प्रतिमा की स्थापित मामले में इंस्पेक्टर कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। अराजकतत्वों ने ग्लेडर मशीन से प्रतिमा का हाथ काटा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी है। दूसरी प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। पुलिस को दिया 4 दिन का समय मंदिर प्रबंधक बच्चे रावत ने बताया कि मंदिर में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर दी गई है। एसीपी अभय प्रताप मल की मौजूदगी में प्रतिमा की स्थापना की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। वहीं पार्षद बृजमोहन मिश्रा का कहना है इलाके में सभी लोग के सहयोग से स्थिति सामान्य है। पुलिस ने चार दिन का समय मांगा जिसे हमने दिया है। बुधवार को मंदिर के पास मिला था मांस का टुकड़ा
लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े पड़े मिले थे, जिन्हें देखकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मांस का टुकड़ा कोई कुत्ता घसीटकर मंदिर के सामने लाया था। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला कुत्तों को खिलाती थी मांस
लंबेश्वर मंदिर के बाहर मंगलवार देर रात जानवर के मांस के टुकड़े पड़े मिले थे। सूचना पर उन्हें हटवाया गया। नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत कराया गया। जांच में सामने आया कि इलाके में रहने वाली अलीमा नाम की महिला कुत्तों को मीट की दुकान से लाकर मांस डालती थी। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े