Drishyamindia

लखनऊ में तेज आंधी में पेड़ गिरा:गोखले मार्ग पर रास्ता बंद, बिजली भी गुल हुई, 50 से ज्यादा जगह पर होर्डिंग फटी

Advertisement

लखनऊ में तेज आंधी के कारण गोखले मार्ग पर बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल नगर निगम और वन विभाग की टीम को दी। करीब एक घंटे बाद यहां नगर निगम की टीम आई। इसकी वहां करीब तीन घंटे तक परेशानी रही। गोखले मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरा था। करीब तीन हजार की आबादी को इसकी वजह से बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सप्रू मार्ग पर भी पेड़ गिर गया था। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सभी जगह पर फोन कर दिया गया है। आम आदमी को कोई भी परेशानी नहीं होगी। शहर में शहीद पथ, गोमती नगर, सरोजनी नगर, जानकीपुरम विस्तार समेत कई इलाकों को मिलाकर करीब करीब 50 से ज्यादा जगहों पर होर्डिंग भी खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर जगहों पर फ्लैक्स फट गए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े