Drishyamindia

लखनऊ में रंगोत्सव का आयोजन:जलांजलि और रामायण की स्त्री पात्रों पर नाट्य मंचन; प्रसिद्ध मैत्रेयी पुष्पा की कहानी का वाचन

Advertisement

लखनऊ गोमती नगर के विपिन खंड स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में कथा रंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय रंगोत्सव के समापन पर जलांजलि और नाट्य प्रस्तुतियों ने संस्कृति का जादू बिखेरा। मुख्य अतिथि प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित, राजेश राय और श्रीप्रकाश बाजपेयी ने पंच नदियों के जल को सागर में मिलाकर इस आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पौध, पुस्तक और हस्त निर्मित पेंटिंग्स भेंटकर किया गया। राम कथा पर आधारित रंगोत्सव में कमल संस्थान के छात्रों ने सोहर संगीत की प्रस्तुति दी। गुरु-शिष्य परंपरा पर चर्चा
मैत्रेयी पुष्पा की कहानी ललमनियां का वाचन हुआ। जिसमें पुनीता अवस्थी, डा. मालविका त्रिवेदी और अनमोल मिश्रा ने भाग लिया। इसके साथ ही गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा भी किया गया। कथा रंग की विशेष प्रस्तुति में रामायण की स्त्री पात्रों जैसे कैकेई, मंथरा, मंदोदरी और उर्मिला का नाट्य मंचन हुआ। इस नाटक की पटकथा कौंतेय जय, अनमोल मिश्रा और द्वारिका पांडेय ने लिखी। कार्यक्रम का समापन उपाध्यक्ष पुनीता अवस्थी के धन्यवाद और भगवान श्रीराम की आरती के साथ हुआ। काव्योम संस्था और नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी सफल बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े