लखनऊ के महानगर में रामलीला के तीसरे दिन राम के वनवास गमन प्रसंग का मंचन किया गया। दर्शकों ने राम, सीता और लक्ष्मण वनवास का पहला चरण देखा, जिसमें वे केवट की नाव से गंगा पार करते हैं। रामलीला के दौरान भरत और शत्रुघ्न के ननिहाल से वापसी पर अयोध्या का माहौल, भरत का राम को वापस लाने के दृश्यों ने लोगों को भावुक कर दिया। राम के अभिनय में यशी लोहिमी, सीता में अनुराधा मिश्रा, लक्ष्मण में फाल्गुनी लोहिमी और रावण के रूप में भास्कर जोशी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, उपाध्यक्ष विनोद पंत और अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्देशक महेंद्र पंत के नेतृत्व में महोत्सव का सफल आयोजन हुआ, जिसमें सहयोगी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत पक्ष को नीरज पंत और अन्य लोगों ने निभाया।
Post Views: 9