संतकबीरनगर में धर्मांतरण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही प्रार्थना सभा से बाइबिल और अन्य कई पुस्तकें भी बरामद हुई है। इसके साथ पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दिया है। आरोप है कि धर्म प्रचारकों द्वारा बड़े पैमाने पर एससी-एसटी व पिछड़ी जाति के गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गरथवलिया गांव का हैं। जहां गांव में प्रार्थना सभा के माध्यम से ईसाई धर्म प्रचारकों ने हिंदू धर्म के गरीब लोगों को ईसाई धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रलोभन देकर बुलाया जाता था। जहां पर ईसाई धर्म प्रचारक हिंदू धर्म के देवी -देवताओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर पूजा नहीं करने के लिए मना किया जाता था। इन धर्म प्रचारकों द्वारा ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। धर्म परिवर्तन का यह खेल प्रार्थना सभा के माध्यम से गांव में तीन वर्षों से चल रहा था। 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन धर्म प्रचारकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से दो धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच -पड़ताल में जुटी हुई है।
