Drishyamindia

सगाई के 5 घंटे बाद सिपाही की मौत:बिजनौर में लटका मिला शव, हाथ रस्सी से बंधे थे; महाकुंभ से छुट्टी लेकर आया था

Advertisement

बिजनौर में महाकुंभ से छुट्टी लेकर आए पीएसी जवान का शव फंदे पर लटका मिला। बुधवार दोपहर को उसकी सगाई हुई। इसके 5 घंटे बाद वह पेड़ पर लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस को जांच में 2 सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें आत्महत्या की बात लिखी गई हैं। वहीं, पिता का कहना है कि बेटे की हत्या करके उसे लटकाया गया। पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।मामला अफजल गढ़ थाना क्षेत्र के भागीजोत गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… भागीजोत गांव का लोकेंद्र (27) पुत्र जयप्रकाश उर्फ छोटे पीएसी की 9वीं बटालियन मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात था। 2019 में भर्ती हुई थी। इस समय महाकुंभ में ड्यूटी लगी थी। लोकेंद्र मंगलवार को 3 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 14 फरवरी को थी शादी
बुधवार दोपहर को उसकी सगाई की रस्म पूरी हुई। 14 फरवरी को शादी की तारीख तय थी। सगाई का कार्यक्रम होने के बाद सिपाही लोकेंद्र किसी काम के लिए घर से बाहर गया। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद गांव के लोगों ने उसका शव खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका देखा। उसके हाथ रस्सी से पीछे की ओर बंधे हुए थे। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। दो सुसाइड नोट मिले, लिखा- 2-3 महीने से परेशान हूं
मृतक सिपाही की जेब से एक नोट मिला है। जिसमें एक नोट घर के बैग में होने का जिक्र किया गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने घर जाकर उसका बैग को चेक किया तो उसके अंदर भी एक नोट मिला। उस नोट में सुसाइड का जिक्र किया है। लिखा- दो-तीन महीने से परेशान हूं। मेरे परिजन को इस मामले में परेशान न किया जाए। मैं यह कदम खुद अपनी मर्जी से उठा रहा हूं। SP अभिषेक झा ने बताया- मुरादाबाद पीएसी में तैनात एक सिपाही का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। जिसके हाथ भी रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक की पैंट की पीछे की जेब में एक नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या के संबंध में लिखा गया है। हत्या और आत्महत्या सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ———————————————
ये भी पढ़ें… आगरा में बेकरी का ओवन फटा, 14 कर्मचारी झुलसे:चमड़ी जल गई, सड़क पर तड़पते रहे….मदद के लिए चिल्लाते रहे आगरा में बेकरी का ओवन फटने से 14 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई। झुलसे कर्मचारी रोड पर करीब 1 घंटे तक तड़पते और मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दोपहर 1 बजे की हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की है। पढे़ं पूरी खबर…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े