Drishyamindia

सरिता कुमारी एक दिन की SP, लक्ष्मी ASP बनीं:दोनों ने सुनी फरियादियों की समस्या, कप्तान बोले- नारी के सम्मान से देश का गौरव बढ़ेगा

Advertisement

श्रावस्ती मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के 11वीं की छात्रा सरिता कुमारी एक दिन की एसपी और लक्ष्मी को एएसपी बनाया गया। इस दौरान दोनों ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। महिला फरियादी की गाली-गलौज और मारपीट के मामले की शिकायत में कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दर्शन में आए एक प्रार्थना पत्र में सुनवाई करते हुए वादी भवानीनगर भिनगा ने विपक्षी के विरुद्ध गाली-गलौज, मारने पीटने के बचाने आयी उसकी बेटी को भी मारने का आरोप लगाया। जिसे सुनकर सांकेतिक पुलिस अधीक्षक ने तत्काल इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक भिनगा को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। छात्राओं को स्वावलंबी बनाना है
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना है। जिसके तहत आज जिले की मेधावी छात्राओं को बुलाकर उच्च पदों पर आसीन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और छात्राओं को स्वावलंबी बनाना है। जो अभी हमारी नई युवा पीढ़ी है। स्कूली शिक्षा में अध्ययनरत है। उन्हें इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके और शासन-प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। लड़का और लड़की के बीच जो असमानता की भावना है, उसे समाप्त करना है और यह बताना होगा कि बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। उन्हें बिना भेदभाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े