Drishyamindia

सहारनपुर में बच्चे को गनप्वाइंट पर लेकर दंपती से लूट:बदमाश बोले- लूट करना नहीं चाहते, खर्च चलाने को पैसों की जरूरत है, शोर मचाया तो मार देंगे

Advertisement

सहारनपुर में पुलिस ने चार लुटेरों को अरेस्ट किया है। उन्होंने तीतरों गांव में 2 साल के बेटे को गनप्वाइंट पर दंपती से कैश और ज्वैलरी की लूट की थी। एक लुटेरा रेकी के लिए एक ही शर्ट को तीन दिन तक पहने रहा। लुटेरों ने वारदात के समय दंपती से कहा था-वो लूट करना नहीं चाहते हैं, लेकिन उन्हें पैसों की जरूरत है। शोर मचाया तो गोली मार देंगे। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 16 अक्टूबर को 9 हजार रुपए कैश, कुंडल,चेन और अंगूठी लूट कर फरार हो गए थे एसपी देहात सागर जैन ने बताया- तीतरों में विपिन किसान है। उसने 16 अक्टूबर को अपने साथ लूट की सूचना दी थी। उसने बताया था कि वह पत्नी मौसम, 2 साल के बेटे और भाई के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। चार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। खेत में ले जाकर उनके साथ मारपीट की। 2 साल के बेटे को गनप्वाइंट पर लिया। उसके बाद 9 हजार रुपए कैश, कुंडल, चेन और अंगूठी लूट कर फरार हो गए थे। वारदात के समय सीसीटीवी में उनकी फोटो कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी से उनकी पहचान की। उसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए जुट गई थी। चेकिंग के दौरान पकड़े गए पुलिस टीम आज रजवाहा तिराहा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर 4 युवक जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ ली और भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करके चारों को पकड़ लिया। उनकी पहचान विनित, अजय कुमार, अश्विनी और अभिषेक के रूप में हुई है। लुटेरे बोले- मजदूरी से खर्च नहीं चल पा रहा था, इसलिए की लूट उनके पास से लूट की चेन, एक तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक लोहे की रॉड और एक बाइक बरामद हुई है। लुटेरों ने बताया कि वे कम पढ़े लिखे हैं। दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। जो पैसा दिहाड़ी मजदूरी से मिलते हैं। उससे खर्चा नहीं चलता। खर्च चलाने को दंपती से लूट की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े