Drishyamindia

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हादसा:बाइक सवार चाचा-भतीजे को XUV ने रौंदा, मौत, दाह संस्कार से लौट रहे थे

Advertisement

सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बे में घटित हुई है। जहां बाइक सवार चाचा भतीजे को XUV ने रौंद दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों एक दाह संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बाइक सवार चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरे, जहां एक तेज रफ्तार XUV उन्हें रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांचते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर निवासी सियाराम यादव (55) और उसके भतीजे अमर बहादुर यादव (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से खजुराहट सहाबारा में एक दाह संस्कार कार्यक्रम में गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष कूरेभार शारदेंदु द्विवेदी ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े