नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को ही जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वे आज शाम श्रीनगर स्थित अपने आवास से राजभवन के लिए रवाना हुए। उमर LG मनोज सिन्हा से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्टूबर को होने की संभावना है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना है। उनकी पार्टी को 42 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के हिस्से 6 सीटें आई है। कांग्रेस ने आज ही अपना समर्थन पत्र नेशनल कॉन्फ्रेंस को सौंपा है। AAP को भी एक सीट मिली है, उसका भी NC को समर्थन है। CPI(M) भी एनसी-कांग्रेस के साथ है। इससे पहले शुक्रवार शाम को NC के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि I.N.D.I.A ब्लॉक शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन से समय मांगेंगे। जम्मू-कश्मीर के 2 रीजन- एक में भाजपा, दूसरे में NC पड़ी भारी जम्मू रीजन: 43 सीटों में 29 भाजपा जीती, कश्मीर में खाता नहीं खुला
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। भाजपा ने जम्मू रीजन की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटें जीतीं। वहीं कश्मीर रीजन की 47 सीटों पर भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। गुरेज सीट से एक उम्मीद थी। यहां से फकीर मोहम्मद खान बीजेपी के कैंडिडेट थे। फकीर मोहम्मद 28 साल पहले 1996 में गुरेज से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। फिर कांग्रेस में गए, हार गए। इस बार बीजेपी से भी उन्हें हार मिली। कश्मीर रीजन: NC-कांग्रेस अलायंस: कश्मीर में मजबूत
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन कश्मीर में पहले से मजबूत था। नेशनल कांफ्रेंस की 42 सीटों में से करीब 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने भी कश्मीर संभाग से 6 सीटें जीतीं। 2014 में दोनों पार्टियों ने 27 सीटें जीती थीं। इस बार गठबंधन का आंकड़ा बहुमत के पार हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 7 सीटों पर फ्रेंडली फाइट, जहां NC-कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार
नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जम्मू-कश्मीर चुनाव लड़ा था। हालांकि 7 सीटें ऐसी थीं, जहां दोनों पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट थी। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने कैंडिडेट उतारे। ये सात सीटें- बनिहाल, डोडा, भद्रवाह, नगरोटा, सोपोर, बारामूला और देवसर थीं। इन सात सीटों में से एक NC को 4, भाजपा को 2, AAP को 1 सीट मिली। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।