Drishyamindia

कूनो में चीता वीरा ने दो शावकों को जन्म दिया:देश में जन्मे चीते मौजूदा अफ्रीकी चीतों से ज्यादा; 14 शावक-12 युवा समेत 26 हुए

Advertisement

श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को 2 नए चीता शावकों की किलकारी गूंजी है। मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है। इस तरह कूनो में अब 14 शावकों और 12 वयस्क चीतों के साथ कुल संख्या 26 हो गई है। दो नए मेहमानों के आने के बाद यहां रह रहे दो और चीतों को ओपन एरिया में छोड़ने की तैयारी है। वन विभाग के वरिष्ठ अफसरों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार को कुछ चीतों को छोड़ा जाएगा ताकि वे खुले एरिया में घूम सकें। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चीतों को रिलीज करेंगे। मुख्यमंत्री 5 फरवरी को ग्वालियर होते हुए दोपहर 2.10 बजे कूनो पहुंचेंगे। सीएम मोहन यादव ने X पर साझा की फोटो
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- नन्हे चीतों की किलकारी से फिर गूंजा कूनो। मध्यप्रदेश की ‘जंगल बुक’ में 2 चीता शावकों की दस्तक। सीएम ने लिखा- मुझे ये जानकारी साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लिखा- इनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है। चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है, जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं। हम चीतों के साथ ही सभी वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्स्थापना के लिए हमेशा तैयार हैं। केंद्रीय वन मंत्री बोले- दोनों शावकों का स्वागत
केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कूनो में चीतों के आगमन को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बसंत ऋतु की शुरुआत के साथ कूनो की हवा में अंतहीन खुशी और उत्साह भर जाता है। हम कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो नए चीता शावकों के आगमन का स्वागत करते हैं। दक्षिण अफ्रीका के त्वालू कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता वीरा (5) ने आज 2 शावकों को जन्म दिया है। ये खबर भी पढ़ें- अफ्रीकी टीम हेलीकॉप्टर से जुटाएगी चीतों का खाना देश में चीतों के घर कूनो नेशनल पार्क के बाद अब मध्यप्रदेश का गांधीसागर अभयारण्य भी चीतों के स्वागत के लिए तैयार है। यहां दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से आने वाली चीतों की नई खेप के लिए बाड़े तैयार कर लिए गए हैं। अब इनके लिए प्रे-बेस यानी शिकार की भरपूर मात्रा का बंदोबस्त किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े