Drishyamindia

केरल के कासरगोड में धमाका, 150 घायल, 8 गंभीर:आतिशबाजी के दौरान पटाखा गोदाम तक चिंगारी पहुंची, इसे से ब्लास्ट हुआ

Advertisement

केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार रात करीब 12:30 बजे आतिशबाजी के दौरान एक ब्लास्ट हुआ। इसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कासरगोड पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के लिए आतिशबाजी की जा रही थी, तभी आतिशबाजी से उठी चिंगारी पटाखों के स्टोरेज एरिया तक पहुंची, जहां आग लगने से ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया है। 3 गंभीर लोगों को परियारम मेडिकल कॉलेज और कई अन्य लोगों को मेंगलोर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। ब्लास्ट के पहले और बाद की तस्वीरें… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं… —————- पटाखों के कारण ब्लास्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… MP के गुना में पटाखा बाजार में आग, 30 दुकानें-6 बाइकें जलीं; 2 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं​​​​​​ MP के गुना के सिरसी इलाके में स्थित बाजार में लगीं पटाखा दुकानों में 26 अक्टूबर को आग लग गई। आग की चपेट में आने से 30 फटाखा दुकान और 6 बाइकें जलीं। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुचीं। घंटों मशक्कत के बाग आग पर काबू पाया गया। पूरी खबर पढ़ें…. ​​​​​​​हरियाणा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बच्चे समेत 3 जिंदा जले, 7 बुरी तरह झुलसे; कई मकानों में दरारें​​​​​​​ हरियाणा के सोनीपत में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस आग में 3 लोगों की मौत हो गई। 3 शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक शव गांव की महिला का, जबकि दूसरा बच्चे का है, तीसरा एक अन्य महिला का है। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े