Drishyamindia

छात्राओं से छेड़खानी..एनकाउंटर में दो बदमाशों को मारी गोली:देवरिया में घेराबंदी की तो फायर किए; 45 मिनट मुठभेड़, पैर में लगी बुलेट

Advertisement

देवरिया में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने 4 राउंड फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। आरोपियों की पहचान धीरज पटेल और रितिक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा बरामद किया है। मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी एक फरार है। 3 तस्वीरें देखिए… एएसपी ने कहा- दोनों आरोपी गिरफ्तार
ASP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- 4 अक्टूबर को हुई घटना के आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया था। आरोपी रितिक यादव और धीरज पटेल तरकुलवा के रहने वाले हैं। अब जानिए क्या है पूरा मामला
जिले में शुक्रवार को नारायणपुर गांव स्थित एक विद्यालय की 8वीं की छात्राएं परीक्षा देकर लौट रही थीं। बाइक सवार चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींच लिया। वह साइकिल से नीचे गिर गई थी। बचने के लिए चीखते हुए वहां से भागी। दूसरी छात्रा डर के मारे असंतुलित होकर खेत में गिर गई थी। छात्राओं के चिल्लाने पर बाइक सवार युवक फरार हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया था। CCTV के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान की थी। शुक्रवार को ही आरोपी कार्तिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी ने रितिक और धीरज के बारे में बताया। एक आरोपी नाबालिग है, जो अभी फरार है। सोशल मीडिया पर बनाया था 005 ग्रुप
पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर 005 नाम से ग्रुप बनाया था। आरोपी कॉलेज की छात्राओं से छेड़खानी करते थे। कुछ महीने पहले इसी गैंग ने एक इंटर कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्राओं से भी छेड़खानी की थी। हालांकि, गैंग से अभी कितने लोग जुड़े हैं। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। ये भी पढ़ें… यूपी में स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, VIDEO:बाइक सवार युवकों ने रास्ता रोका तो जान बचाकर भागी बच्चियां, आरोपियों की तलाश जारी यूपी के देवरिया में स्कूल से लौट रही छात्राओं से बाइक सवार 4 युवकों ने छेड़छाड़ की। पीछा कर एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे वह साइकिल से नीचे गिर गई। दूसरी छात्रा डर के मारे असंतुलित होकर खेत में गिर गई। घटना सड़क किनारे पोल्ट्री फार्म के CCTV कैमरे में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े