मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिर्फ केरल में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। MP-बिहार में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से (28 जिले) से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, राज्य के पूर्वी हिस्से से 10 अक्टूबर तक मानसून लौटेने की संभावना है। ऐसे में कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हुआ। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से पूर्वी हिस्से में हल्की बौछार जारी रहेगी। वहीं, बिहार में मानसून कमजोर होने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 35.6 डिग्री तापमान के साथ सीतामढ़ी सबसे गर्म रहा। करीब 17 जिलों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भाग के कुछ जिलों में 15 अक्टूबर तक हल्की या मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मेघालय में 10 लोगों की मौत
मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से 24 घंटे 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 7 लोग एक ही परिवार के थे। इसके बाद गसुआपारा में लैंडस्लाइड हुई। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी है। MP में रात का पारा 20 डिग्री से कम हो सकता है
20 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।