Drishyamindia

हरियाणा में घनी धुंध, जीरो विजिबिलिटी रहेगी:12 में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट, तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस​​​​​​​ बढ़ोतरी

Advertisement

हरियाणा में आज घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम साफ नहीं रहने की उम्मीद है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां विजिबिलिटी जीरो रह सकती है। हालांकि प्रदेश के बाकी 10 जिलों में यलो अलर्ट है। यानी प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंड से राहत के फिलहाल आसार नहीं है। इन जिलों में है ऑरेंज और यलो अलर्ट
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम में धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी
हरियाणा में शुक्रवार को तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन और ठंडा मौसम रहेगा। 18 जनवरी को फिर से घनी धुंध का अलर्ट है। 12 जिलों में बारिश, सबसे ज्यादा फरीदाबाद में
प्रदेश के 12 जिलों में बुधवार रात बारिश हुई। इनमें यमुनानगर, पानीपत, हिसार, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद और पंचकूला शामिल हैं। सबसे अधिक बारिश फरीदाबाद में 10 मिलीमीटर, जींद में 7.2 मिलीमीटर और गुरुग्राम में 4.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। 19 जनवरी तक बदलता रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा आड कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।

​ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

मध्य प्रदेश न्यूज़

यह भी पढ़े